9वीं क्लास में फेल होने वाली नंदिनी बन गई मिस इंडिया, जानें पूरी कहानी
फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का खिताब जितने वाली नंदिनी इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। नंदिनी राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली है और वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। लेकिन आज पूरी दुनिया उनके साथ एक फोटो लेने के लिए घंटों इंतजार कर रही है और एक झलक पाने को लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं। उनके परिवार की कहानी बहुत ही साधारण है और इसी वजह से उनको लेकर कई प्रकार की खबरे सामने आ रही है।
इस खिताब को जीतने के वाली कोटा के सब्जीमंडी की नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2023 के लिए चयनित हुई थीं उसका उनको कभी विश्वास नहीं था। वह पहले मुंबई में बिजनस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी और वहां रहते हुए इस इवेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि वह 9वीं में गणित में फेल हो गई थी तो वह बहुत ज्यादा निराश हो गई। शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया और कहा पढ़ाई जारी रखो।
Miss Femina 2023 Nandini Gupta से ख़ास बातचीत
पिछले दिनों फेमिना मिस इंडिया पहली बार राजस्थान आई तो जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने कहा राजस्थान से महाराष्ट्र और फिर मणिपुर से उनको बहुत कुछ मिला हैं। कोटा में जन्म लिया मुम्बई मेरी कर्मस्थली और मणिपुर का इम्फाल मेरी स्वप्ननगरी है। मैं किसान की बेटी कहलाना पसंद करती हूं इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर मुझे बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलेगा तो जरूर करूंगी।





