मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की जबरदस्त आवक

प्रकाशित: Aug 18, 2022 23:36रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है और इसके कारण कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए है। प्रदेश के ज्यादातर बांध भर गए है और पानी की निकासी के लिए गेट खोल दिए गए है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक राज्य में तेज बारिश होगी।

मालिक के वफादार कुत्ते ही बन रहे है उनका काल, जानें इसका कारण!

21 अगस्त से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा जिसके कारण बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है। तेज बरसात से बरसाती नदियां उफान पर हैं और बनास एरिया में भी अच्छी बरसात होने से बीसलपुर बांध में तेजी से पानी की आवक हो रही है।


जयपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे के दौरान बांध का गेज 60 सेमी. बढ़ा है। बांध का जल स्तर 313 होने वाला है और त्रिवेणी नदी का गेज 5 मीटर पर है जिसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक पानी आता रहेगा।