मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करेगी ये चीजें, जानें इनके फायदे

प्रकाशित: Nov 25, 2021 14:51रिपोर्ट: Navtej TV
आज के समय में डायबिटीज जैसी बीमारी ने सभी लोगों के घरों में अपना घर बना लिया है। यह बीमारी भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है और यह बीमारी शरीर में पर्याप्त इंसुलिन ना बन पाने या शरीर में इंसुलिन का प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाने के कारण होती है। इंसुलिन खून में ब्लड शुगर को बराबर रखता है अगर यह कम होता है तो ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। लेकिन इस बीमारी को डाइट के माध्यम से कम किया जा सकता है।
मछली— डायबिटीज के मरीजों को मछली का सेवन करना चाहिए और ऐसा करने से वह इस बीमार से अपने आप को बचा सकते है। मछली में भरपूर मात्रा में ऑयलह होता है और यह दिल को सुरक्षित रखता है। इसके सेवन से किडनी की बीमारी से भी बचा जा सकता है।
शकरकंद - डायबिटीज मरीजों को कार्ब्स खाना चाहिए वरना इनके ब्लड शुगर का स्तर कम होने का खतरा बना जाता है। वहीं डायबिटीज वाले मरीजों को ज्यादा कैलोरी कार्ब्स से प्राप्त करनी चाहिए। शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो खून में ब्लड शुगर को कम करता है।
ओट्स- ओट्स डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपकी पाचन क्रिया को सही बनाने के साथ आपके वजन को कंट्रोल में रखता है। ये दिल की बीमारियों से भी बचाता है।
जौ का आटा- जौ के आटे में भरपुर मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी व ए आदि होते है जो मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को रोकता है। इसके साथ अगर आप जौ के पानी का सेवन करते है तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा।