सीएम गहलोत ने जीता दिल, यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों पर लिया ये बड़ा फैसला
रूस और यूक्रेन में जंग तेज हो गयी है और इस कारण वहां रह रहे भारतीयों की जान पर खतरा ज्यादा बढ़ गया है। इस खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों को भी वापस लाने के लिए गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए कहा कि उनको लाने के लिए जो खर्चा होगा उसे राज्य सरकार वहन करेगी।
इस भारतीय पंचांग में पहले ही बता दिया गया था होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जाने और क्या लिखा है इसमें..
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने भी अपने तैयारी शुरू कर दी है और वहां फंसे लोगों की मदद के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

रूस और यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद राजस्थान के कई लोगों के वहां फंसने की बात सामने आ रही है और इसमें सबसे ज्यादा संख्या डूंगरपूर जिले की बताई जा रही है। मेडिकल छात्रों से लेकर वहां व्यापार करने वाले राजस्थानियों ने अपने परिजनों को फोन करके अपनी जान का खतरा बताया है। इसके बाद परिजनों ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द लेकर आए।





