मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, आयु सीमा में मिली 2 साल की छूट
राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ा फैसला लेते हुए आयु सीमा में 2 वर्षों की छूट दी है। सीएम ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो साल तक कोई परिक्षा नहीं हुई थी ऐसे में कई युवाओं की उम्र ज्यादा हो गई थी ऐसे में हजारों युवाओं को बड़ी राहत देते हुए यह फैसला किया है।
रक्षाबन्धन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार एक लाख नौकरियां दे चुकी है और आने वाले दिनों में इतनी ही नौकरियां देने की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस सरकार में शिक्षा और खेल पर विशेष ध्यान दिया गया है और इसी वजह से युवाओं को भरपूर अवसर मिल रहे हैं।
केदारनाथ त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिजनों को सम्बल देने के लिए अनुकम्पा नियुक्ति देने की घोषणा की थी एवं कुछ लोगों को नियुक्ति दे दी गई थी लेकिन सरकार बदलते ही उनकी नौकरियां छीन ली थी लेकिन फिर से हमारी सरकार उनको नौकरियां देगी।





