सीएम गहलोत ने जीत के लिए नाराज विधायकों को दिया ये बड़ा आश्वासन
राजस्थान में राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए पार्टी के विधायक ही परेशानी बने हुए है लेकिन सीएम ने सभी नाराज विधायकों की बात सुनते हुए उनकी हर मांग को पूरा करने का भरोसा दिया हैं। इसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत निश्चत होती दिख रही हैं लेकिन अब सवाल खड़ा हो रहा है कि चुनावों के बाद सीएम नाराज विधायकों की मांग कितनी जल्दी पूरी करते हैं।
कलयुगी Maa ने अपनी ही बेटी का करवाया Rape और बेच दी कोख!
नाराज चल रहे विधायकों ने सीएम को विकास और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर इतनी बड़ी लिस्ट दी है जिसे पूरा करना आसान काम नहीं होगा। अगर चुनावों के बाद भी समाधान नहीं होता नाराजगी बरकरार रहेगी। राज्यसभा चुनावों के लिए विधायकों को मना जरूर लिया लेकिन उनकर नाराजगी दूर होने में समय लगेगा।

उदयपुर बाड़ेबंदी में जाने से पहले नाराज विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर जल्दी विचार किया जाएगा। नगर विधायक वाजिब अली,कांग्रेस विधायक खुद मलिंगा,कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा,संदीप यादव, गणेश घोगरा, राजेन्द्र बिधुड़ी, भरत सिंह,मदन प्रजापत और राजेन्द्र गुढा के साथ कई विधायक नाराज है।





