मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत का बड़ा तोहफा, शहरी निकायों में शुरू हुई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

प्रकाशित: Sep 09, 2022 20:26रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार इन दिनों एक से बढ़कर योजना लांच कर रही है और इन योजनाओं से जनता को बहुत बड़ा फायदा होगा। इस बार सीएम गहलोत ने शहरी इलाकों में रोजगार नहीं मिलने वाले लोगों के लिए 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी योजना को लांच कर दिया है। इस योजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री गहलोत ने राजधानी जयपुर के अम्बेडकर भवन टनल रोड पर राज्य स्तरीय समारोह में की है।

महिलाओं को दर्द देने वाली ये कुप्रथा कब तक?

संबोधन में कहा कि आदर्श नगर क्षेत्र से इसकी शुरूआत हो रही है। गरीब का ध्यान रखकर फैसला किया गया है और मैंने शुरू से ही कच्ची बस्तियों का ध्यान रखा है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में 500 रुपए में पट्टे दिए जा रहे हैं और इसके लिए नियमों में बदलाव किया गया है।


इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना बनाने से पहले इसके बारे में तैयारी की गई। सीएम गहलोत ने विधायक रफीक खान की मांग पर सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की है। हमारी सरकार मे 10 लाख तक का फ्री इलाज दिया जा रहा है। हमने अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दी है जो बहुत बड़ा बदलाव है।