मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत का बड़ा तौहफा, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

प्रकाशित: May 07, 2022 22:00रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर सीएम गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। इस योजना की अंतिम तिथि 7 मई थी जिसे बढ़ाकर अब 31 मई तक कर दी गई है। इससे पहले सीएम ने अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 7 मई करी थी लेकिन अब एक बार फिर पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाकर आम जनता को बढ़ी राहत दी है।

गहलोत सरकार ने EWS वर्ग को दी बड़ी राहत, लाखों छात्रों में खुशी की लहर

इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आमजन के रूझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण संख्या को देखते हुए योजना में पुनः एवं नवीन पंजीकरण की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है.

इस योजना में जुड़ने वाले परिवारों को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन भी मिलेगा।


सीएम गहलोत ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर परिवार चिरंजीवी योजना से जुडे़ जिससे कभी बीमार होने या दुर्घटना होने पर परिवार को बडे़ आर्थिक खर्च की चिंता ना रहे। राज्य सरकार ने इस योजना में बड़ा बदलाव करते हुए 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का फैसला किया था। इसमें लीवर, हार्ट, किडनी जैसी अन्य बीमारियों के महंगे इलाज भी निःशुल्क उपलब्ध होंगे।