मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

प्रेस फ्रीडम पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, इस वजह से मीडिया की हुई दुर्दश

प्रकाशित: May 06, 2022 22:05रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में प्रेस की स्वतंत्रा को लेकर किए गए सर्वे में मीडिया की आजादी को लेकर परिणाम अच्छे नहीं आए है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत साल 2021 में 142वें स्थान से फिसलकर साल 2022 में 150वें स्थान पर आ गया है। इसी बात को लेकर सीएम गहलोत ने चिंता जताते हुए कहा कि यह सर्वे भारतीय मीडिया की दुर्दशा का प्रतीक है।

पलक झपकते ही कुएं में समाई कार, देखिए फिर क्या हुआ! Car Accident

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग 180 देशों में 150 वें स्थान पर पहुंच गई है। यह भारतीय मीडिया की दुर्दशा का प्रतीक है। 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से ही मीडिया के दमन का ऐसा कुचक्र चला है कि मीडिया पूरी तरह केन्द्र सरकार, भाजपा एवं RSS के इशारे पर चल रही है।

मीडिया को केन्द्र सरकार के दबाव में ना आकर जनता का साथ देना चाहिए।जब मीडिया आमजन के हित की बात करेगा तो जनता भी मीडिया का साथ देगी और केन्द्र सरकार की इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वो मीडिया पर अंकुश लगा सके जैसा अभी लगाया हुआ है।


इस कारण मीडिया में भय का माहौल बन गया है और निष्पक्षता की कोई जगह नहीं बची है। जनता महंगाई एवं बेरोजगारी से परेशान है लेकिन मीडिया इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं है।