मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत ने शेखावत के बहाने पायलट पर लगाया सरकार गिराने का आरोप

प्रकाशित: Jun 25, 2022 22:42रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सचिन पायलट पर सरकार गिराने के आरोप लगाकर नई जंग शुरू कर दी है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सचिन पायलट से चूक हो गई नहीं तो राजस्थान में भी हालात दूसरे होते। विधायक खरीद फरोख्त मामले पर सीएम गहलोत ने ईशारों में कहा सिंह और पायलट सरकार गिराने के षडयंत्र में मिले हुए थे।

भगवान शिव की तरह PM MODI ने पीया झूठ का जहर!

आपने खुद सरकार गिराने का षडयंत्र किया और अब आप सचिन पायलट का नाम ले रहे हो कि उन्होंने चूक कर दी। इस बात से साफ हो गया है कि सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। गहलोत ने कहा सिंह को नोटिस लेट मिला है क्योंकि वह इससे बचते रहे है लेकिन आखिर में कोर्ट से नोटिस मिल ही गया।


सिंह की पायलट के साथ मिलीभगत बताकर सीएम गहलोत ने कई बड़े आरोप लगाकर नई चर्चा शुरू कर दी है। इस बयान के बाद लगा रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच का कोल्ड वॉर अभी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा मेरे विधायकों ने एकजुटता दिखाई और सरकार को बचा लिया।