मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत ने राजस्थान पुलिस के काम को बताया बेहतर, बढ़ते अपराध को बताया गलत

प्रकाशित: Sep 02, 2022 17:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि राज्‍य में अपराध अन्‍य राज्‍यों की तुलना में कम है। अपराध के आंकड़े बढ़ने का कारण तो झुठे मुकदमे है भी है जो इस बात को बता रहे है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे राज्‍य में अपराध बढ़ने की अफवाहें उड़ाई जा रही है। धरातल पर पुलिस अच्छा काम कर रही है और हर आम आदमी की सेवा के लिए पुलिस तैयार है।

Rahul Gandhi को PM का आर्शिवाद देने वाले संत पर लगा दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार!

गहलोत ने कहा थानों में प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य होते ही अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। अनिवार्य एफआईआर को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि नेता ये बात समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने पहले ही कह दिया था कि इसके कारण आंकड़ा तो बढ़ेगा, लेकिन हर आदमी को इस बात की शांति को मिलेगी की वह अपनी बात थाने में जाकर लिखवाई है।

महिला अत्‍याचार से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले तो झूठे हैं और हमने उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मैं कहना चाहूंगा कि झूठे मामले दर्ज कराने वाले लोगों पर अब कार्यवाही होगी और केस दर्ज होगा। विपक्षी पार्टी ऐसी अफवाहें फैलाती है कि राज्य में दुष्‍कर्म के मामले बढ़े हैं।