सीएम गहलोत की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम पहुंची सर्किट हाउस
सीएम अशोक गहलोत तीन दिन से जोधपुर दौर पर है और बुधवार को जन सुनवाई के बाद जयपुर आने का कार्यक्रम था। लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद सर्किट हाउस में मेडिकल टीम पहुंची है। लगातार काम करते रहने और गर्मी ज्यादा होने की वजह से उन्हें अचानक चक्कर आने शुरू हो गए।
Kashi में 'Call Girl’ क्यों search कर रहे है लोग, google ने खोली pole!
इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनकी जांच की है। सीएम को पहले भी आराम करने की सलाद दी गई थी लेकिन वह जनता के कामों को लेकर इतने ज्यादा जोश में आ जाते है कि वह काम करना ज्यादा पसंद करते है।
बुधवार सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई के उनको चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ने लगी तो मेडिकल टीम को बुलाया गया। इसके बाद बताया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार है। 600 से ज्यादा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे और सीएम गहलोत इन लोगों की शिकायत सुन रहे थे।

एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि जोधपुर के लोगों को अगर परेशानी हो रही है तो अन्य जिलों में तो अधिकारी जनता को काम कैसे करते होंगे। सीएम के जिले में काम नहीं हो रहा है तो यह बहुत बड़ी परेशानी है। आज सीएम जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना के शिकार होने के बाद कई बार बीमार हो चुके है और इसकी वजह ठीक तरह से आराम नहीं करना बताया गया है।





