मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए सीएम गहलोत ने लिया ये बड़ा फैसला

प्रकाशित: Sep 08, 2022 17:13रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सीएम गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने गहलोत तीन बड़े फैसले लेकर नशा मुक्त राजस्थान का आगाज कर दिया है। उन्होंने नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा एन्टी नारकोटिक्स यूनिट के गठन की हरी झंडी दे दी है। इसके बाद प्रदेश में नशे के कारोबार पर भी लगाम लग जाएगी।

महाकाल के बिना दर्शन किए लौटे Ranbir और Alia, लोगों ने किया विरोध! bollywood news today

प्रदेश में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास एवं जनजागरूकता जैसे कार्यक्रम भी होंगे। प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या के कारण अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर चिंता जताई है।

नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय का गठन
गृह विभाग के पदेन सचिव होंगे इस निदेशालय के आयुक्त
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
टास्क फोर्स में 10 सदस्य भी शामिल होंगे


नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है। सरकार के इस फैसल से नशा कारोबार पर विराम लग जाएगा।