मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत दूसरे दिन भी करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

प्रकाशित: Aug 26, 2022 16:57रिपोर्ट: Navtej TV

राज्‍य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावि‍त लोगों से मिलेंगे। आधिकारिक प्रवक्‍ता ने बताया आज दोपहर बाद धौलपुर एवं करौली जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और इसके बाद प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी है।

2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!

इससे पहले गुरूवार को भी सीएम ने कोटा और उदयपुर संभाव का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी मदद का भरोसा दिया था।सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को सभी प्रकार के हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए है।


राज्‍य में लगातार बारिश के कारण बांधों के द्वार खोले जाने से अनेक जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। अब राहत की बात है कि मौसम विभाग के अनुसारभारी बारिश की संभावना नहीं है। आज सुबह जयपुर और अजमेर की लाइफ लाइन बिसलपुर बांध के दो गेट खोल दिए गए है जिसके कारण बनास नदी का जल स्तर बढ़ सकता है।