राजस्थान कांग्रेस: सीएम गहलोत ने मीडिया पर बोला हमला, 'हमारे बीच लड़ाई मत कराओ'
राजस्थान कांग्रेस में चली रही उठा पठक पर आए दिन नए—नए बयान सामने आते रहते है लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के साथ चल रही खींचतान को लेकर मीडिया को सही खबर प्रकाशित करने की नसीयत दे डाली। गहलोत ने कहा मीडिया को हमारे बीच लड़ाई नहीं करानी चाहिए। हमारी सरकार ने 5 साल में अच्छे काम किए उनकी खबर चलती चाहिए और हम सत्ता में वापसी कर रहे है।
महंगाई राहत कैम्प का जमकर हो रहा विरोध
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही गहलोत और पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले दिनों पायलट ने जो रूख अपनाया है वह बगावत से कम नहीं है और इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे है कि पायलट ने पार्टी बनाने का मन बना चुके है। अगर यह बात सही साबित होती है तो कांग्रेस का फिर से सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। गहलोत ने पायलट का नाम लिए बगेर कहा कि मीडिया को हमारी बीच लड़ाई नहीं करवानी चाहिए।
सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया चौथा स्तम्भ है और उसे सच्चाई के साथ बात रखनी चाहिए। लेकिनह मीडिया तो हमे ही आपस में लड़ाव रहा है ऐसा नहीं होना चाहिए। मीडियाकर्मियों को कर्तव्य जनहित की बात करनी और सच्चाई के साथ तथ्य पेश करने की होती है। जनता की आवाज मीडिया लेकिन वह भी केंद्र की दबाव में है जो गलत है।





