मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

CM गहलोत ने कहा पूर्व सीएम राजे ने बचाई मेरी सरकार, ​बगावती विधायक लौटाए अमित शाह को पैसा

प्रकाशित: May 08, 2023 07:48रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है और फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक कर रहे है। लेकिन इस दौरान उनके भाषणों में पूर्व सीएम राजे की तारीफ करते है तो अपने ही बगावती विधायकों पर पैसे लेने का आरोप लगाते है। साल 2020 में उनकी सरकार के खिलाफ बगावत में शामिल कांग्रेस विधायकों ने जो पैसे लिए उनको वापस लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभी तक कुछ नहीं किया। गहलोत ने कहा अगर वह पैसे विधायकों ने खर्च कर दिए है तो मैं वह पैसे पार्टी से दिलाने की कोशिश करूंगा ता​कि विधायक बिना डर—दबाव के काम कर सकें।

धौलपुर में गहलोत ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल तथा शोभरानी कुशवाह के समर्थन के कारण उनकी सरकार बची थी। हमारी सरकार गिराने का काम दिल्ली में बैठै नेताओं ने जिसमें अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत भी शामिल थे। सरकार गिराने के लिए पैसे तो बांट दिए लेकिन वह अब उनसे पैसे वापस नहीं ले रहे है। मुझे चिंता है कि वह पैसा क्यों नहीं ले रहे हैं वो.. वापस क्यों नहीं मांग रहे है।

गहलोत ने अपने विधायकों से अमित शाह को पूरा पैसा वापस लौटाने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के दो टुकडे कर दिये और यहां भी ऐसा कर सकते है। मैंने उन विधायकों को कहा है गलती कर दी कोई बात नहीं लेकिन अब उनके दबाव में मत रहो।सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तो मुझे तीन तीन बार मुख्यमंत्री बना दिया तो अब मेरी ड्यूटी बनती है कि मैं सबको साथ लेकर चलूं और पूरानी बातों को भूला दूं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी तो उसके बाद से गहलोत बीजेपी के नेताओं पर ऐसे आरोप लगा रहे है। लेकिन पहली बार उन्होंने पूर्व सीएम राजे के साथ बीजेपी के नेताओं पर हमला बोला है।