सीएम गहलोत ने पूरे राजस्थान को दी ये बड़ी सौगात, जानें इसकी वजह
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने के लिए आधी रात को बड़ा फैसला किया। गहलोत ने आधी रात को यह फैसला लेने से पहले कहा 10:45 पर एक बड़ी घोषणा होगी और पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बन गया। इसके बाद गहलोत ने रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर बड़ा ऐलान ट्वीट के माध्यम से करते हुए जानकारी दी है।
महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.
- मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.
-
- 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा.
Congress के हाथ से फिसलता Rajasthan! | Rajasthan News | Hindi News
- 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.
- खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी.
सीएम गहलोत ने यह ऐलान करने का स्टाइल पीएम मोदी से ही सीखा है क्योंकि मोदी ने भी कई बड़े फैसले रात के समय में लिए है। लेकिन कल का दिन इस लिए खास है क्योंकि अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी रैली करके कांग्रेस के खिलाफ हमला बोला था। उसी के जवाब में गहलोत ने बड़ी घोषणा करके नया दांव खेला है।





