मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत ने होली के दिन लिया ये संवेदनशील निर्णय

प्रकाशित: Mar 17, 2022 18:41रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 36 विभिन्न प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। श्री गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित इन परिवारों को संबल मिल सकेगा।

श्री गहलोत ने निर्धारित अवधि (90 दिवस) निकलने के बाद विलंब से प्रस्तुत किए गए आवेदनों के 24 प्रकरण, बालिग होने के उपरान्त तीन वर्ष से अधिक विलम्ब अवधि में शिथिलन के 5 प्रकरणों, आवेदक के 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने के 6 प्रकरण तथा प्रथम नियुक्ति आदेश की कार्यग्रहण अवधि बढ़ाने का 1 प्रकरण आदि में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह शिथिलता दी है।

श्री गहलोत बीते करीब तीन साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1043 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान कर चुके हैैं। इस अवधि में 3474 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।