इस दिन से शुरू होगा हिंदुओं का नया साल, जानें इसका महत्व
भारत में दो बार नववर्ष मनाया जाता है पहला नया साल अंग्रेजी महीने के हिसाब से दिसम्बर में तो दूसरा नया साल हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुरू होने पर मनाया जाता है। इस साल चैत्र मास 08 मार्च से होगा और 06 अप्रैल को खत्म होगा। लेकिन चैत्र माह की अमावस्या को या पहले नवरात्रि को नया साल मनाया जाता है।
गाँधी वादी चेहरे पर कलंक हैं बदसलूकी की घटना
इस मास से सर्दी खत्म होती है और गर्मी शुरू हो जाती है। चैत्र मास में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है इस माह में 9 दिनों तक नवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है। इस माह के बाद कोई बड़ा त्योहार नहीं आता है और इसे महीने में पर्यावरण बहुत अच्छा रहता है।
चैत्र माह के व्रत और त्योहार
15 मार्च - शीतला अष्टमी, बसोड़ा, मीन संक्रांति
18 मार्च - पापमोचिनी एकादशी
21 मार्च - चैत्र अमावस्या
22 मार्च - चैत्र नवरात्रि
30 मार्च - रामनवमी





