चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, हमेशा के लिए दूर होगी परेशानी
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है और अब 9 दिन मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा होगी। नवरात्र में मां को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है जिनके करने से आपकी जिंदगी की सभी परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो सकती है। ऐसा करने से नौकरी, धन, करियर और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मस्जिद की मजार पर लगाई आग, जलकर राख हुई..
नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए एक पान का पत्ता लेना है और फूल की पंखुड़ियां डालकर मां दुर्गा के चरणों में प्रतिदिन अर्पित करना है। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नौकरी लगने के अवसर मिलेंगे। अगर प्रमोशन में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो आपको सरसों के तेल से एक दीपक मां के नाम का जलाना होगा।
व्यापारिक स्थान या दुकान में इजाफा करने के लिए पीतल के कलश में पानी भरकर इसमें लाल और पीले फूल डालकर इस कलश को ईशान दिशा में रखें। ऐसा करने से आपका स्थान पवित्र होगा और मां लक्ष्मी का आगमन तेजी से होगा। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सकारात्मक ऊर्जा से आपको लाभ होगा।

अगर आपके घर में किसी प्रकार की शांति नहीं है तो इसका कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का ज्यादा होना बताया गया है। इसके लिए आपको घर में शाम के समय में तेल का दीपक जलाने के साथ उसमें 2 लौंन्ग और थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में शांति आएगी।





