चैत्र नवरात्रि 2022: इन प्रभावी मंत्रों का जाप करने से बदलेगी आपकी किस्मत
चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रहे है और 9 दिन तक आप श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ करते है तो आपकी किस्मत बदल सकती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने सच्चे मन से कुद मंत्र विशेष का जाप करके मनचाहा फल पा सकते है। इन मंत्रों के जाप से धन, सेहत, सुरक्षा, सुख, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं श्रीदुर्गासप्तशती के प्रभावशाली मंत्रों से होने वाले लाभ के बारे में..
चैत्र नवरात्रि में नवदुर्गा बीज मंत्रों का जाप करने से होंगे फायदे पूरी होंगी हर मनोकामना
श्रीदुर्गासप्तशती के प्रभावशाली मंत्र
मोक्ष प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी।
त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तय:।।
संकट से छूटकारा पाने के लिए करें इसका इस्तेमाल
करोतु सा न: शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापद:।
घर में शांति रखने के लिए करें इसका इस्तेमाल
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।
त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।

सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें इसका इस्तेमाल
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
कर्ज से मुक्ति पाने का मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाद्र्रचिता।।





