मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

चैत्र पूर्णिमा से जुड़ा है हनुमान जी का विशेष नाता, जानें इस दिन का महत्व

प्रकाशित: Apr 05, 2022 20:33रिपोर्ट: Navtej TV

चैत्र माह में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का दिन भी बहुत शुभ दिन माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था और इसी वजह से इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। चैत्र पूर्णिमा के हनुमान जी की पूजा करने से उनके भक्तों को मनचाहा परिणाम मिलता है और दान करने से उनके सभी पाप धूल जाते है। तो आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त के बारे में..

आग में बच्चे को फंसा देख हिरो बना पुलिसवाला, हो रही जमकर तारीफ

चैत्र पूर्णिमा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि का 16 अप्रैल दिन शनिवार को है लेकिन इस बार 17 अप्रैल दिन रविवार को इसको मनाने का दिन है।

चैत्र पूर्णिमा का पंचांग
सूर्योदय: सुबह 06:55 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:42 बजे

राहुकाल: सुबह 09:04 बजे से सुबह 10:41 बजे तक
भद्रा: सुबह 05:51 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक


हनुमान जी की पूजा करने की विधि
चैत्र पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है और ऐसा करने से आपके जीवन से सभी संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते है। पूजा के लिए आपको लाल लंगोट, सिंदूर, लड्डू, गुड—भुंगड़े चमेली तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इसके बाद आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और व्र​त रखना नहीं भुले।