मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

चाणक्य नीति: आपकी छोटी से गलती से दुश्मन उठा सकता है बड़ा फायदा, जानें इसके नुकसान

प्रकाशित: Jan 27, 2022 20:55रिपोर्ट: Navtej TV

हम सबको अपने जीवन में एक बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है आपको हमेश सतर्क रहना चाहिए। अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने में जरा सा भी पीछे नहीं रहेंगे और आपकी किसी भी कमजोरी को वह अपना हथियार बना सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए आपके दुश्मन ज्ञात के साथ अज्ञात भी हो सकते है जो हमेशा आपको नुकसान पहुंचाने की तलाश में होते है।

जो व्यक्ति जितना सफल होता है और उसके दुश्मन भी उतने ही होते है। लेकिन कई बार आप ऐसी छोटी से गलती कर बैठते है जो आपके दुश्मन के लिए फायदेमंद होने के साथ आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए आपको शत्रु से निपटने के लिए चाणक्य नीति का हमेशा पालन करना चाहिए।

मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का विवादित बयान,देखें VIDEO

शत्रु कमजोर न समझें: आपको इस बात का हमेशा ध्याान रखना चाहिए कि आपका दुश्मन कभी कमजोर नहीं हो होता है। वह हमेशा आपकी कमजोरी को तलाश में रहता है अगर आपने ने थोड़ा सा मौका दिया तो वह आपके लिए भारी होगा। शत्रु को कमजोर मानने की गलती कभी नहीं करें।

Lady Don एक हसीना 2 दिवाने मर्डर और गालियों की बौछार,देखें VIDEO

अहंकार से बचे: चाणक्य नीति कहती है कि अगर आप ने अहंकार को त्याग दिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। जिसने अहंकार किया है उसका कभी भला नहीं हुआ और उसको अपने दुश्मनों से हार का सामना करना पड़ेगा। कई लोग सफलता के घमंड में आकर शत्रु को कमजोर मानकर गलती कर बैठते हैं।


क्रोध का त्याग दे: चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप ने अपने क्रोध पर नियंत्रण करना नहीं सीखा तो आप कभी भी अपने शत्रु पर विजय प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इस प्रकार की आदत शत्रु को ही फायदा पहुंचाती है। शत्रु हमेशा आपकी कमजोरी से लाभ उठाने का प्रयास करता है।