छठ पूजा स्पेशल: जाने मुहूर्त, तिथि और नियम
हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है। यह भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस व्रत पूजन की कुछ विधाएं बेहद कठिन होती हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत महिलाओं के साथ पुरुष भी करते हैं। मान्यता के अनुसार छठ पूजा और व्रत परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य, संपन्नता और मनोकामना पूर्ति के लिए रखा जाता है। छठ पूजा में तिथि और मुहूर्त के अलावा कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता हैं।
रसगुल्ला नहीं मिला तो उतार दिया मौत के घाट

आइए जानते हैं इस बारे में...
छठ पूजा मुहूर्त
प्रारभं:- 30 October सुबह 05:49 से
समाप्त:- 31 October सुबह 03:27
छठ पूजा तिथि
28 October- नहाय खाय
29 October- खरना
30 October- डूबते सूर्य को अर्घ्य
31 October- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा नियम
पूजा की किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ अवश्य साफ कर लें।
जब तक पूजा पूर्ण न हो जाए तब तक बच्चे को प्रसाद न खिलाएं और न ही पूजा का सामान छूने दे ।
छठ पूजा के समय व्रती या परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी गलत भाषा का उपयोग न करें।
जो भी महिलाएं छठ मैय्या का व्रत रखें, वह सभी चार दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोते हुए जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सोएं।
छठ पर्व के दौरान व्रती समेत पूरे परिवार सात्विक भोजन ग्रहण करे।





