मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

कांग्रेस नेता की श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लुगाई को घर से निकाला, वह कैसा भगवान!

प्रकाशित: Apr 21, 2023 14:38रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कांग्रेस के नेता ही अपनी ही पार्टी की नैया डुबाने में लगे हुए है और जोश में होश खो रहे है। उनके ऐसे बयान उनके लिए तो परेशानी बन रहे है साथ में पार्टी की भी बदनामी कर रहे है। श्रीराम को लेकर पहले कांग्रेस पर सवाल खड़े होते रहे है और अब राजस्थान में उनके एक नेता तो आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सारी हदे पार कर दी।

राज्य विमुक्त घुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता चतराराम देशबंधु ने तो भगवान श्रीराम को लेकर ऐसा बयान दिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला 18 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ के कपासन में हुए कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में नेताजी श्रीराम के चरित्र पर सवाल उठते हुए अपनी बात रख रहे है।

नेताजी ने कहा, कई सालों से लोग श्रीराम की जय बोलते लेनिक उनको राम के बारे में पता नहीं है। जो आदमी दुनिया में पैदा ही नहीं हुआ और अपनी लुगाई के सा​थ 14 साल तक जंगल में धक्के खाता रहा। इसके बाद उसने अपनी लुगाई को घर से निकाल दिया ऐसे में वह मर्यादा पुरुषोत्तम कैसे हुआ। यह रॉन्ग नंबर है तो पीके बनना पड़ेगा। इस बयान के बाद उन कार्रवाई की मांग उठनी लगी है।

अब मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर | बाबू एकता ज़िंदाबाद के नारे

कपासन के बीजेपी विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने चतराराम देशबंधु के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार चतराराम देशबंधु जैसे लोगों पर कार्रवाई करके पद से तत्काल बर्खास्त करें और ऐसा नहीं होता है तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।