रक्षाबन्धन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात
रक्षाबन्धन के पर्व को ध्यान में रखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है और ऐसा करने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
नोटों की गड्डियों और सोने को जब्त करने के बाद ED करती है ये काम!
गहलोत सरकार के इस फैसले के बाद 11 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।

हालांकि निःशुल्क यात्रा का लाभ केवल राजस्थान की रोड़वेज में मिलेगा निजी बसों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। इस एक दिन की सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दिन सफर करने वालों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है तो निगम को अतिरिक्त बसों की सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।





