मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

ओमिक्रॉन को सीएम गहलोत ने बताया बड़ा खतरा, जल्द लेंगे सख्त फैसला

प्रकाशित: Dec 24, 2021 22:38रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के वैरिंएट ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान में भी नई गाइडलाइन जारी के अटकले तेजी हो गयी है। सीएम गहलोत ने कहा कि ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और प्रदेशवासियों को इस खतरे से बचाने के लिए आने वाले दिनों कुछ जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये है।

जनवरी में ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से बच्चों पर बरपेगा कहर!

शादी व अन्य समारोह के साथ नाइट कर्फ़्यू लगाने को लेकर अभी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन आने वाले एक दो दिन में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। डॉक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भविष्य में ऑक्सीजन, बैड की जरूरतों को लेकर पूरी तैयारी करने के आदेश दे दिए है। सीएम ने अधिकारियों से ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।


सीएम ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कहा कि पिछले कुछ समय से लापरवाही ज्यादा बढ़ गई है। इसमें हम राजनीतिक दलों की भी बड़ी गलती है। चुनावों के कारण इसमें भाग लेना पड़ता है और लेकिन अब हम इस प्रकार की गलतियां नहीं करेंगे। वैक्सीनेशन अभियान की जिम्मेदारी अब केंद्र से ज्यादा हमारी है। कई जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीन होने की बात भी बतायी। अगर सरकार अभी भी सख्त कदम नहीं उठाती है तो प्रदेश को फिर से दूसरी लहर जैसे हालात देखने पड़ सकते हैं।