मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बिहार

पोर्न फिल्म देखकर 10 साल के बच्चों ने कर दिया 2 बच्चियों का गैंगरेप

प्रकाशित: Mar 08, 2022 20:59रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं होना आम बात हो गयी है और इन घटनाओं के होने के कारण कई तर्क दिए जाते है। इसका सबसे बड़ा कारण इटरनेट को बताया जा रहा है जिसके कारण अश्लील तस्वीरें और वीडियो होते है जिसे देखकर इस प्रकार की घटनाओं के होने का खतरा बढ़ रहा है। अश्लील सामग्री को बंद करने के लिए कई प्रकार के कदम उठाएं जाते है लेकिन इसके बाद इन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पायी है।

पोर्न फिल्म को देखकर गैंगरेप की घटना के बारे में सुनकर लागों के होश उड़ गए है और कई लोगों तो इस घटना पर विश्वास नहीं है। यह घटना बिहार की बतायी जा रही है जिसमें 10 से 12 साल के नाबालिग लड़कों ने 2 बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
बिहार के शेखपुरा में 6 नाबालिग लड़कों ने 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप करके पूदे देश का शर्मसार कर दिया है।

पुलिस ने 2 बच्चों को गिरफ्तार किया है तो अन्य लड़के अभी फरार है। पुलिस की जानकारी के अनुसार 6 दोस्तों ने एक जगह बैठकर मोबाइल पर पोर्न देखने के बाद गांव की 2 लड़कियों को उठा कर खेत में ले गए। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों बच्चियों के साथ रेप किया। बच्चियां भी 8 साल बतायी जा रही है और आरोपी बच्चों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

​​​​​​​

गैंगरेप के बच्चियों घर पर कुछ नहीं बताने के साथ कुछ रुपए दिए। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में चर्चा होनी शुरू हो गयी कि इतनी कम उम्र में बच्चे ऐसा गंदा काम कैसे कर सकते हैं।