मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बिहार

विदेशी लड़की ने बिहारी लड़के लिए छोड़ दिया अपना देश, ऐसे हुआ था प्यार

प्रकाशित: Mar 07, 2022 22:48रिपोर्ट: Navtej TV

यह कहावत सदियों से चली आ रही है प्रेम करने वालों को मिलने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है जिसमें विदेश में रहने वाली लड़का दिल एक बिहारी लड़के पर आ गया तो लड़की बिहार में आकर शादी करने का फैसला किया। बिहार का रहने वाले सत्येंद्र पढ़ाई के लिए स्वीडन गया था और वहीं जर्मन की महिला को दिल दे बैठा और दोनों की प्रेम कहानी शादी के मंडप तक पहुंच गयी।

बिहार में चुम्मा कांड, ANM से डॉक्टर ने मांगा चुम्मा, Audio Viral

दोनों की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई थी और इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी करने का प्लान बना लिया। कोरोना के कारण दोनों की शादी में ​थोड़ी देरी हुई। लारिसा बेल्ज ने अपने बिहार के सत्येंद्र कुमार के साथ हिंदू विधि-विधान के साथ शादी रचाई और लोगों का दिल जीत लिया।

लारिसा को हिंदी बोलना भी नहीं आता है लेकिन इसके बाद हिंदु धर्म का पालन करते हुए अपनी शादी की रस्में निभाई। लारिसा अके माता-पिता को वीजा नहीं मिला जिसके कारण वह शादी में शरीक नहीं हो पाए। इस शादी से सत्येंद्र के परिवार वाले बेहद खुश हैं।

​​​​​​​

शादी में शामिल लोगों ने कहा कि दुनिया बदल रही है तो हमें भी बदलना होगा। इस शादी को लेकर पूरे शहर में चर्चा हो रही है कि अपने प्यार के लिए लड़की सात संमदर पार करके आयी है।