मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बिहार

सोनू सूद ने फिर जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल,सीमा के लिए बने मसीहा

प्रकाशित: May 27, 2022 00:01रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ सालों से जरूरतमंदों की जी जान से मदद करते नजर आ रहे हैं. कोरोना काल में सोनू सूद ने अपना एक अलग ही अवतार दिखाया और हजारों लोगों की कई तरह से मदद की, सोनू सूद ने एक बार फिर बिहार की बेटी सीमा की मदद कर एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है,

एक पैर वाली SEEMA के लिए SONU SOOD बने मसीहा!

बिहार के जमुई जिले की बेटी सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दिव्यांग सीमा घर से स्कूल का एक किमी तक का रास्ता एक पैर पर उछल-उछल कर तय कर लेती है,

सीमा का वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद ने तुरंत मदद का ऐलान किया, सोनू ने ट्वीट में लिखा अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी. टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया।सीमा के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है और मां गांव में मजदूरी करके घर चलाती है,

​​​​​​​

4 साल पहले पहले ईंट भट्ठे पर जाने के दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से उसका पैर कट गया था, इसके बावजूद सीमा का हौसला कम नहीं हुआ और उसने एक पैर से ही जिंदगी का सफर तय करने का संकल्प लिया है, सीमा के इस जज्बे को देखकर हर कोई हैरान है।