मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में शुरू हुआ 15+ एजग्रुप का वैक्सीनेशन, सीएम गहलोत और मंत्रियों ने बढ़ाया हौसला

प्रकाशित: Jan 03, 2022 18:14रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में 15+ आयु के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया है और प्रदेश भर के 50 लाख से ज्यादा बच्चों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सीएम गहलोत बहुत ज्यादा सक्रीय है और उन्होंने गणगौरी सरकारी स्कूल में जाकर इस अभियान की शुरूआत करने के साथ बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।

बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें कौन सी लगेगी वैक्सीन

इस मौके पर सीएम गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा,पीएचडी मंत्री महेश जोशी, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और सीएमएचओ नरोत्तम शर्मा के साथ अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान सीएम ने बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के साथ उनका हौसला भी बढ़ाया। गहलोत ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही राजस्थान में सब तैयारियां की जा चुकी है और इस बार लहर आ जए तो संसाधनों की कमी नहीं होगी।


कोरोना का ग्राफ राजधनी जयपुर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और सीएम गहलोत ने इस बात की चिंता जाहिर करते है सख्त कदम उठाने की बात कह चुके है। सीएम ने कहा कि हमारी जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है और इस बार भी वह इस वायरस से लड़ने के लिए सरकार का साथ देगी। इस मौके पर मंत्री महेश जोशी ने बताया कि CM गहलोत के प्रयासों का नतीजा यह है कि कोरोना प्रबंधन में राजस्थान देशभर में अव्वल रहा था।