सुलग रहा है राजस्थान: अब हनुमानगढ़ में सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट बंद
राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और अब हिंसा की आग हनुमानगढ़ पहुंच गई है। इन घटनाओं को देखकर लग रहा है कि राजस्थान में कानू व्यवस्था नाम की कोई चीज बची ही नहीं है और छोटी से बात पर सांप्रदायिक तनाव हो जात है।
जयपुर राजघराने ने ताजमहल को बताया अपनी संपत्ति! Taj Mahal Controversy
हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि इंटरनेट तक को बंद कर दिया गया है। एक समुदाय के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के नेता पर जानलेवा हमला कर दिया तो इसके बाद तनाव बढ़ गया और पुलिस ने भादरा, नोहर और रावतसर में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।
बताया जा रहा है कि नोहर में बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को दशमी के दिन महिलाएं पूजा करने गई तो उसी समय वहां खड़े कुछ लोगों ने महिलाओं पर फब्ती कसी और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इस छेड़खानी का विरोध कर रहे लोगों को विहिप नेता सतवीर सहारण ने रोका तो उन पर दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठियों और डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पूरा प्रशासन पहुंच गया और एहतियातन भादरा, नोहर और रावतसर में इंटरनेट को बंद कर दिया। इस घटना के बाद लग रहा है कि राजस्थान भी हिंसा की आग में जलने लगा है और आने वाले दिनों कोई बड़ी घटना नहीं हो जाए इसी बात को लेकर डर लगने लगा है।





