ओडिसा में ग्लोबल फेमिली की अवधारणा साकार
राजस्थान फाउंडेशन का सार्थक प्रयास
कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने कि प्रवासी राजस्थानियों से भेंट
राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने राउरकेला(ओडिशा) में राजस्थान परिषद की गोल्डन जुबली प्रोग्राम कि क्लोजिंग सेरेमनी में शिरकत की...इस उपलक्ष्य में मिनी राजस्थानी मेले का भी भव्य आयोजन किया गया... राजस्थान फाउण्डेशन, राजस्थान पर्यटन और राजस्थान परिषद के साझा उपक्रम में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थानी पहनावा, राजस्थानी बोली और राजस्थानी संगीत का ऐसा माहौल बना मानो ओडिशा की धरती पर राजस्थानी संस्कृति का रंग उतर आया हो...मौजूद हर आम और खास राजस्थानी गीतों और नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठा...राजस्थान परिषद के प्रेजिडेंट शैलेन्द्र मरोड़िए ने बताया की राउरकेला में सबसे बड़ी मारवाड़ी जनसंख्या है और ओडिशा में राउरकेला और उसके आसपास लगभग 75,000 मारवाड़ी निवास करते है
राजस्थान परिषद राउरकेला में जरूरतमंद, दलित लोगों की सेवा के लिए "राजस्थान सेवा सदन" के नाम से "धर्मार्थ अस्पताल" और "होम्योपैथी और आयुर्वेदिक क्लिनिक" भी चलाते है...तो वहीं कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने ओडिशा में बसे राजस्थानियों को जोधपुर में आयोजित इंटरनेशनल एक्सपो में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया..





