कांग्रेस विधायक ने मंत्री परसादी मीणा के बंगले पर दिया धरना,ट्रांसफर में हुई गड़बड़ी
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी अपनी ही सरकार के मंत्री परसादी मीणा के बंगले पर धरने पर बैठ गए हैं। विधायक के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफर में गड़बड़ी के आरोप लगाए है। सरकार ने पिछले ट्रांसफर का रास्ता खोला था और विधायकों के सहमति से ट्रांसफर करने को प्राथमिकता दी गई थी। लेकिन इसके बाद से विधायकों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाए की विधायक की अनुमति के बिना ही ट्रांसफर कर दिए है। अमीन कागजी ने मंत्री परसादी मीना से कहा, मेरे विधानसभा क्षेत्र में जनता नहीं रहती? क्या मेरे विधानसभा क्षेत्र में मरीज नहीं है या अस्पताल नहीं हैं? इस घटना के बार लगने लगा है कि ट्रांसफर के नाम अब जबरदस्त हंगाम देखने को मिलेगा।





