कांग्रेस MLA ने खोली सरकार की पोल, रीट की CBI जांच से भी डरे थे सीएम गहलोत
राजस्थान में इन दिनों गहलोत सरकार के लिए उनके ही विधायक आफत बने हुए है और विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध कर रहे हैं। पहले गणेश घोघरा ने सरकार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दिया था तो अब इस बार चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। बिधूड़ी के बिगड़े बोल देखरक लग रहा है कि वह सरकार के साथ सीएम गहलोत से भी नाराज है।
समलैंगिक संबंध बनाने इंसानों में तेजी से फैल रही है ये खतरनाक बिमारी!
उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने अपने मंत्री को जेल में जाने से बचाने के लिए रीट की जांच CBI से कराने के लिए मना किया था। पारसोली थाना पुलिस के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने सीएम को भी जमकर लपेटा है। बताया जाता है कि 'थाने से डोडाचूरा चोरी हो गया था तो इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री है तो इस मामले में सभी पुलिस वालों को सस्पेंड करना चाहिए।

सीएम रीट की जांच CBI से नहीं करवा सकते तो कम से कम पारसोली थाने की जांच तो करवा देनी चाहिए। मैंने सीएम को लिखा है रीट की जांच से कोई मंत्री जेल चला जाएगा लेकिन पारसोली थाने की जांच से ऐसा नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने बिना लिए ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर जमकर हमला बोला और कहा जो चुनाव हार रहे उन्हें राज्यमंत्री बनाया जा रहा है। अगर ऐसा रहा तो कार्यकर्ता निराश होंगे और फिर हम कैसे जितेंगे।





