गहलोत सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा, RAS परीक्षा को लेकर जताई नाराजगी
राजस्थान में गहलोत सरकार के लिए सरकारी भर्तियों ने जिना मुश्किल कर दिया है कभी रीट भर्ती तो अब RAS भर्ती के कारण बेरोजगारों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पहले रीट भर्ती की जांच सीबीआई से कराने को लेकर आंदोलन हुआ तो अब RAS मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। RAS मामले में बीजेपी के नेताओं के साथ अब कांग्रेस के नेताओं ने भी साथ देना शुरू कर दिया।
REET level 2 बाहाली को लेकर अभ्यर्थियों का धरना
सरकार के विधायकों की बात सीएम गहलोत कितनी मानते है उसका उदाहरण रीट में पद बढ़ाने की मांग के समय देखा गया था। इस बार
सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा के साथ विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, अनिल चोपड़ा जैसे कई नेताओं ने प्रदर्शन को सही बताते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
संयम लोढ़ा ने कहा कि कम समय में सिलेबस में बदलाव के कारण छात्रों को तैयारी का सही वक्त नहीं मिल पाया है। सचिन पायलट खेमे के वेद प्रकाश सोलंकी भी RAS अभ्यर्थियों के साथ धरना देकर भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। इस मामले को लेकर सरकार ने राजनीति करने की बात कही है लेकिन इसके कारण कई छात्रों के साथ गलत हो रहा है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने सचिन पायलट द्वारा आंदोलन को खुला समर्थन देने की बात भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि पायलट हमेशा छात्रों के भविष्य को लेकर उनका खुला समर्थन किया है। भर्ती के नाम अभ्यर्थी परेशान है लेकिन सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।



