पीएम सुरक्षा चूक पर बोले सीएम गहलोत, दुर्भाग्यपूर्ण माहौल को बताया गलत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस PM से नफरत करती है। मैं उस बयान की निंदा करता हूं। गांधी जी ने जो हमें सिखाया है, हम उन्ही सिद्धांतों पर चल रहे हैं। डेमोक्रेसी में धरने प्रदर्शन संभव हैं, इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। पूरा प्रोटोकॉल SPGकी मॉनिटरिंग में तय होता है।
PM MODI की security में चूक की बात गलत है- CM Channi,देखें Video
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सीएम के साथ PCCचीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। बीजेपी पर हमलावर होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि जो माहौल देश में बनाया जा रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस PM से नफरत करती है। मैं उस बयान की निंदा करता हूं। गांधी जी ने जो हमें सिखाया है, हम उन्ही सिद्धांतों पर चल रहे हैं। डेमोक्रेसी में धरने प्रदर्शन संभव हैं, इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। पूरा प्रोटोकॉल SPGकी मॉनिटरिंग में तयता है.

उन्होंने कहा कि उनके इशारे के बिना रूट तय नहीं होता। PM की सुरक्षा पर भी राजनीति हो रही है। प्रोटोकॉल क्यों तोड़ा गया और पीएम अचानक सड़क मार्ग से क्यों आए। आगे सीएम ने कहा कि PM को इस तरह का कॉमेंट नहीं करना चाहिए था। हमारे ब्लड में अहिंसा की भावना है। भाजपा के खून में हिंसा की भावना है। पूरा देश जानता है, वो हमें शांति का पाठ पढ़ाएंगे। ये धर्म के नाम पर चुनाव जीत गए...आने वाले चुनावों को लेकर बस माहौल बनाया जा रहा है।
वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पंजाब में रैली में लोग नहीं आए थे इसलिए PM को वापस जाना पड़ा। किसी ने PM पर कोई हमला नहीं किया. सभा में भीड़ नहीं आने पर वापस जाने का ड्रामा किया गया।





