कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बताया जहरीला सांप, जहर है या नहीं की चक्कर में चखेंगे तो हो जाएगी मौत
कर्नाटक चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद तो बीजेपी ने जबरदस्त हमला बोल दिया है। खड़गे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा है, कर्नाटक के कलबुर्गी में गुरुवार काे चुनावी सभा को संबोधित करते कहा PM मोदी जहरीले सांप की तरह हैं।
अगर यह सोचते है कि यह जहर है या नहीं, लेकिन यदि आप चखने का प्रयास करेंगे तो आपकी मौत भी हो सकती है। इसके बाद खड़गे ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कहने का अर्थ दूसरा था। खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन का खेल खेल रही है और राज्य को लूट रही है। पीएम खुद भ्रष्ट लोगों को बचाने में लगे हुए है।
बीजेपी आईटी सेल की प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे कांग्रेस की हताशा दिख रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा है। कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है। इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है।





