मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

गले में खराश हो सकते है ओमिक्रॉन के लक्षण, ऐसे रहे अलर्ट

प्रकाशित: Dec 31, 2021 16:51रिपोर्ट: Navtej TV

इस समय देश के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों को खराश, नाक बहना और जुकाम जैसी समस्या से जुझना पड़ रहा है। लेकिन इस बार इन बीमारियों के साथ ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ रहा है और भारत में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ने लग गया है।

ओमिक्रॉन के बढ़ते मरीजों के कारण राजस्थान में तीसरी लहर का खतरा, नई गाइडलाइन जारी!

कई डॉक्टरों ने बताया है कि गले में खराश है ओमिक्रॉन का एक लक्षण हो सकता है और इसके होने पर आप लापरवाही ना करें।अगर आपको दो या तीन दिन तक लगातार गले में खराश, खांसी,जुकाम, नाक बहना ओमिक्रॉन के शुरुआती लक्षण हैं और आपको बिना देरी किये हुए टेस्ट करा लेना चाहिए।

इसके साथ आपको कोरोना की वैक्सीन लेनी चाहिए और कुछ दिनों के लिए भीड़भाड़ की जगहों पर जाने से बचना होगा। यह आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा होगा। ओमिक्रॉन से संबंधित संक्रमण बहुत हल्के होते हैं और इसमें गले की समस्याएं, भूख न लगना, बदन दर्द और हल्की कमजोरी आदी शामिल है।


देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16 हजार नए मरीज मिले है तो वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। दुनिया की बात करें तो अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले है। सीएम गहलोत ने इस बार नए साल के जश्न पर सख्त कदम नहीं उठाये है लेकिन 3 जनवरी के बाद सख्त कदम उठाने के संकेत दिए है।