लंपी का कहर, गायों की लाशों के ढेर से जंगल बने कब्रिस्तान, देखें वीडियो
लंपी का कहर प्रदेश के हर जीले में देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ जिलों में हालात इतने बदतर हो चुके है कि गायों की लाशों के ढ़ेर से जंगल कब्रिस्तान बन गए है। इन गायों को मरने के बाद उचित प्रकार से नहीं दफनाया जा रहा है बल्कि खुले में फेंका जा रहा है जिसके कार उनके शवों को कुत्ते और गिद्ध नोच-नोच कर खा रहे है।
गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!
सरकारी आंकड़ों के हिसाब से तो गायों की मौत 100 से ज्यादा नहीं हो रही है जबकि हकिकत में मरने का आंकड़ा दिनभर का 1 हजार से 2 हजार तक पहुंच गया है। बीकानेर संभाग में हालात इतने खराब है कि यहां 50 हजार गायों ने दम तोड़ दिया हैं। जिन्हें बीकानेर से डंपिंग साइड पर खुले में फैंका जा रहा है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में बहुत तेज बदबू आ रही है और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश के कई जिलों से ऐसी तस्वीरें आ रही है जहां मरी हुई गायों को खुले में फेका जा रहा है और चारों तरफ लाशों के ढेर लग चुके है। अगर आने वाले दिनों इस पर काबू नहीं पाया गया तो हालात बहुत ज्यादा बिगड़ जाऐंगे। गायों की मौत के बाद दूध की कमी हुई है और दूध महंगा हो गया है। लेकिन इसके बाद भी सरकार इसको लेकर बड़ा कदम नहीं उठा रही है। गायों को मरता देख हर कोई इंसान परेशान हो रहा है लेकिन इनको बचाने का प्रयास नहीं हो रहा है तो उससे ज्यादा तकलीफ हो रही है।





