मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

प्रकाशित: Nov 22, 2021 15:56रिपोर्ट: Navtej TV
सर्दियों के मौसम में सभी लोगों को बालों के टूटने, गिरना या डैंड्रफ की समस्या से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। इस समस्या के लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदूषण जैसे कारण भी बहुत हद तक जिम्मेदार है। लेकिन डैंड्रफ होने के पीछे बालों में गंदगी जमा होना होता है। आइए जानते है डैंड्रफ की समस्या से छूटकारा पाने के घरेलू उपाय...

नींबू का रसनींबू सेहत की लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से आप अपने सेहत के साथ अपने बालों का भी विशेष ध्यान रख सकते हैं। सप्ताल में दो बार एक नींबू के रस से सिर की मालिश करें और फिर कुछ देर तक इसे लगाकर रखे। इसके बाद थोडी कम केमिकल वाले शैंपू से धोएं तो आपके बाल मजबूत होने के साथ डैंड्रफ ​फ्री भी हो जाएंगे।
लहसुन और एलोवेरा बालों के लिए लहसुन और एलोवेरा बहुत ही अच्छा होता है। लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को हटाने में मदद करते हैं। इसके साथ एलोवेरा में भी फंगस रोधी और बैक्‍टीरिया रोधी गुण होते जो बालों को काला बनाने के साथ डैंड्रफ फ्री भी करता है।
नीम के पत्तेनीम की पत्तियों को पीसकर या उनको पानी में उबालकर बालों में लगाने से भी फायदा होता है। इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको कलर करने से बचना होगा।

देशी अंडाबालों के रूखेपन को अंडे से दूर किया जा सकता है। अंडे में नींबू का रस निचोड़ कर लगाने से बाले लंबे व काले होते है। शैंपू लगाने से पहले देशी अंड़ा जरूर इस्तेमाल करें ये आपके ​बालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।