डीडवाना: 6 दिन बाद लहूलुहान हालत में मिली महिला, गैंगरेप की आशंका
राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाएं अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक के बाद एक गैंगरेप होते जा रहे हैं। गहलोत सरकार इन दिनों विधानसभा में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बड़े दावे कर रही है और वहीं नागौर जिले के डीडवाना में महिला के साथ हुई दरिंगदी ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
Unnao Girl Murder Case: Former Minister के बेटे ने की युवती की हत्या और जमीन में दफना दिया शव
बताया जा रहा है कि डीडवाना के पालोट गांव से 6 दिन पहले गायब हुई विवाहिता लहूलुहान ओर अचेत हालत में गांव पास मिली है। इस महिला को देखकर कहा जा रहा है कि महिला के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है। इस घटना के बाद प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है कि इतनी घटनाओं के बाद भी पुलिस प्रशासन का रवैया सुधर नहीं रहा है।
इस संबंध में परिजनों ने 6 फरवरी को डीडवाना पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था लेकिन इसके बाद भी पुलिस महिला को नहीं तलाश पायी और वह गांव के बाहर इस अवस्था मिली। इस घटना के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं और चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर जगह जगह गहरे घाव के साथ गंभीर चोटों के भी निशान हैं। अलवर कांड का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था इस घटना ने फिर सवाल खड़े कर दिए है और विपक्ष ने कहा कि सरकार सुरक्षा के नाम प्रदेश के लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है।





