वास्तु टिप्स: रात में बिस्तर के पास भूलकर भी नहीं रखें ये चीजें, होगा अनर्थ
हम लोग रात में सोते समय अपने पलंग के पास कुछ ऐसी चीजों को रख देते है और इसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके कारण आपकी जिंदगी में कई प्रकार की परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। अगर आप भी इस तरह की गलती कर रहे हैं तो आज से इन गलतियों से बचने का प्रयास करें।
सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोते समय पलंग की दिशा सही होनी चाहिए नहीं तो आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। गलत दिशा में सोने से आपके परिवार और वैवाहिक जीवन में झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।
5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, 12 साल के नाबालिग ने किया Rape,VIDEO
दरवाजे की दिशा
आपके बेडरूम में दरवाजे के सामने पलंग नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी जिंदगी में पैसों के साथ सेहत को नुकसान होना शुरू हो जाता है। इसलिए दरवाजे के सामने पलंग नहीं रखना चाहिए और नहीं हटाया तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
दर्पण की दिशा
पलंग के सामने कभी भी कांच नहीं लगा होना चाहिए। अगर पलंग के सामने आईना लगा है तो पति-पत्नी में दूरियां होनी शुरू हो जाती है।

पलंग की नीचे चप्पल या झाड़ू नहीं रखें
कई लोग पलंग की नीचे चप्पल या झाड़ू रख देते है लेकिन इसके कारण होने वाली परेशानी के बारे में नहीं जानते है। अगर आप भी ऐसा करते है तो आज ही नइ चीजों का पलंग के नीचे से हटा दें।
सिरहाने नहीं रखें ये चीजे
पलंग के पीछे किसी देवी देवता की तस्वीर नहीं होनी चाहिए और ऐसा करने से आपके जीवन में धन की कमी आनी शुरू हो जाएगी।





