कांग्रेसियों को डोटासार की अंतिम चेतावनी, जल्द होगी छुट्टी
इन दिनों कांग्रेस के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है क्योंकि उनके पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष की सदस्यता चली गई हैं लेकिन इसके बाद भी देश भर में कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन फिका दिख रहा है। इस मामले को लेकर राजस्थान में भी ज्यादा असर नहीं देखने को मिला है और इसकी वजह से अब प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नाराजगी जताई है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर नहीं उतरने वाले नेता पार्टी के साथ नहीं और ऐसे नेताओं पर जल्द कार्यवाही होगी।
ज़हर से बच जाओ तो फ़ासी लगा लेना... Goodbye– प्रेमिका
अगर आंदोलन में एक्टिव नहीं होते है तो उनकी पदों से छुट्टी भी हो सकती है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस के आंदोलनों में भीड़ नहीं जुट पा रही है और इसको लेकर डोटासरा नाराज है। डोटासरा ने कहा पार्टी ने हमें पहचान और पद दिया और हमारे नेता राहुल गांधी को संसद से डिस्क्वालिफाई करने के बाद भी कांग्रेस के लोग शांत है। जो लोग आते है वह औपचारिकता पूरी करके चले जाते है मन से कोई नहीं आता। जो कांग्रेस की लड़ाई लड़ेगा उसको आगे जाने का मौका मिलेगा। इस समय सभी लोगों को राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा ताकि मोदी सरकार को अपनी ताकत दिखा सके।
डोटासरा ने बड़े नेताओं पर तंज कहा और कहा जिसकी वजह से हम भाषण दे रहे हैं और पद पर बैठे हैं उनके साथ खड़ा होना होगा। जब तक मैं अध्यक्ष हूं हाईकमान के लिए अपनी ताकत दिखानी होगी। कांग्रेस के धरने प्रदर्शनों में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने का मुदृदा अब चिंता का विषय बन गया है।




