मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

डॉ. अर्चना शर्मा की बेटी ने लिखा इमोशनल लेटर, पढ़कर आएंगे आंसू, दिल थामकर पढ़े

प्रकाशित: Apr 02, 2022 19:59रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के दौसा की लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत के कारण प्रदेश में जमकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी के नेता को गिरफ्तार किया लेकिन इसके बाद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। मां ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

नोटों की गड्डी पर सुलाकर बाबा ने लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, किया Rape

लेकिन अब उनके 8 साल की बेटी का एक इमोशनल लेटर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां को याद करते हुए लिखा,'मम्मा सबसे बेस्ट हैं। इसमें बेटी ने कहा कि अगर दुनिया की सारी बेस्ट औरतों की गिनती करें उन में से भी मम्मी जैसी कोई नहीं है। मैं रोऊंगी नहीं तो सबको लगेगा की मुझे उनकी याद नहीं आती है लेकिन मैं रोऊंगी तो सभी रोना शुरू कर देंगे'। बेटी का यह पत्र देखकर पिता सुनीत भी अपने आपको रोने से नहीं रोक पाए।

यह लेटर उसकी एक फ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। अर्चना की बेटी अपनी नानी के यहां हैऔर उन्होंने अपनी मां की याद में यह पत्र लिखा है। मैंने मम्मा का एक क्यूट नेम रखा है और अभी तक वैसे मैं पांच नाम रख चुकी हूं।


एक प्रसूता की मौत के बाद उन पर हत्या का केस दर्ज किया गया था और इसी बात से वह बहुत ज्यादा परेशान थी। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मां के नाम बेटी का खत पढ़ हर कोई भावुक हो रहा है और आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहा है।