डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण: मुख्य आरोपी बल्या जोशी हुआ गिरफ्तार
डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में काफी लंबे समय से फरार चल रहा है मुख्य आरोपी शिवशंकर जोशी उर्फ बल्या जोशी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बल्या पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था और इसके बाद पुलिस ने इनाम भी घोषित कर दिया था। बल्या ने जयपुर में सरेंडर किया है और इसके बाद उसे लालसोट ले जाया जा रहा है।
बल्या ने पहले ही निष्पक्ष जांच की मांग की थी और इस केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में ज्यादातर बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में बीजेपी नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया है जो दौसा बीजेपी का उपाध्यक्ष है।
प्रसूता आशा बैरवा की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ धारा 302 में केस दर्ज किया था और इसके बाद अर्चना शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद यह मामला बढ़ा तो सरकार ने अस्पताल में प्रदर्शन करने वाले नेताओं को आरोपी बनाया।
इस मामले में बीजेपी नेताओं पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप लगा साथ ही, हॉस्पिटल प्रबंधन को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए है। इसके बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के डॉक्टर सुनित और उनकी पत्नी डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करवाया था।





