मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर और सीकर में भूकंप के झटके, 3.8 थी तीव्रता

प्रकाशित: Feb 18, 2022 16:14रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के जयपुर और सीकर में सुबह हल्के भूकंप के झटके तीन महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 बतायी जा रही है। लोगों को करीब 3 सेकेंड तक भूकंप के झटकों का अहसास हुआ तो लोगों की सांसे तेज हो गयी।

यह जमीन से 5 किलोमीटर नीचे आया और इसका केंद्र सीकर का देवगढ़ बताया जा रहा है।

इस तरह का भूकंप पहली बार देखने को मिला है और कंपन से लगा बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।