मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम इलाके में नहीं कटेगी लाइट

प्रकाशित: Apr 05, 2022 23:16रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के जारी होते बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। विद्युत वितरण कंपनियों ने आदेश जारी कहा है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रमजान के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।

Deva Gurjar की मौत पर बवाल, भीड़ ने फूंक दी Roadways की बसें!

मंत्री जाहिदा खान ने अशोक गहलोत सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को लिखा पत्र था और उसके बाद ऊर्जा मंत्री भाटी के निर्देश पर तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने इसके आदेश जारी किए है। इस आदेश का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आम जनता भी इस फैसले को लेकर सरकार से सवाल कर रही है।


बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति बताया है और वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एमडी ने इस सामान्य आदेश बताया है। मंत्री भाटी ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सभी त्योहारों पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति करना बिजली विभाग काम है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर बिजली का वितरण करेंगे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी।