Omicron के बढ़ते खतरे के बीच जरूर खरीदे ये मेडिकल गैजेट्स, इमरजेंसी में होगा फायदा
Omicron और कोरोना के मरीज भारत में बहुत तेजी से बढ़ने शुरू हो गये है और इसके कारण कई राज्यों ने कड़े कदम उठाने शुरू हो गये है। कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों को मेडिकल गैजेट्स भी नहीं मिले पाये थे और इसी वजह से उनको बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी थी। अगर आपको इस महामारी से घर बैठे अपने शरीर का ध्यान रखना है तो कुछ मेडिकल गैजेट्स जरूर खरीदन होगा। कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले घर में जरूर रखें ये मेडिकल गैजेट्स।
गले में खराश हो सकते है ओमिक्रॉन के लक्षण, ऐसे रहे अलर्ट
कोरोना के मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और आप को भी घर बैठे अपना ऑक्सीजन लेवल चैक करना होगा। अगर ऑक्सीजन लेवल का पता करना है तो आपको Pulse Oximeter खरीदना होगा जिससे आप ब्लड ऑक्सीजन कम होने की स्थिति में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
कोरोना में लोगों का तापमान भी बढ़ जाता है और इसके लिए आपको IR थर्मामीटर खरीदना होगा। इसके इस्तेमाल से आप कोरोना मरीज को बिना फिजिकल टच के भी उसका टेंपरेचर जान सकते है।

कोरोना की जांच के लिए आपको अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही Covid-19 Rapid Antigen से अपना टेस्ट कर सकते है।
कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों की मौत ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण हुई थी तो आप इस बार अपने घर में Nebulizer मशीन
जरूर खरीदे। इसके घर में होने से ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी आपको अस्पताल जाने से छूटकारा मिलेगा।





