मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान की जेलों में बंदियों के खाना बनाने पर खर्च हो रहे लाखों रूपए, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Mar 15, 2022 22:01रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे है और इस बात को लेकर गहलोत सरकार ने अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज होने को बताया है। लेकिन मौजूदा समय में राजस्थान की जेलों की सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के घटनाएं सामने आती रहती है जिसके बाद सरकार और पुलिस प्रशासन सुरक्षा के चाक चौबंद करने की बात कह रहा है। लेकिन आज हम आपको राजस्थान की जेलों में बंद कैदियों के खाने बनाने पर खर्च होने वाले लाखों रूपए की बात करेंगे जिसके कारण सरकार को बड़ा नुकसान हो रहा है।

पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की लगभग 140 जेल में 24 हजार से ज्यादा बंदी है और इन बंदियों के रख रखाव पर करोड़ों रूपए खर्च हो रहे है। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान इनके खाना बनाने की प्रणाली से हो रहा है जिसमें गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। खाना बनाने के लिए गैस का उपयोग कम करने के लिए दुनिया भर में नई नई तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है जो सस्ते दाम पर मिलती है तो पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है और इससे किसी प्रकार की खतरा भी नहीं होता है।

​​​​​​​

बाजार में आपको कई प्रकार बायोगैस उपकरण मिल जाएंगे जो एलपीजी से बहुत सस्ते होते है और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है। राजस्थान की जेलों में लगभग 24 हजार बंदियों का खाना बनाने में लगभग हर दिन 200 से 250 गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। पूरे महीने में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा का खर्च सिलेंडर पर खर्च होता है अगर सिलेंडर की जगह अन्य विकल्पों को बढ़ावा दिया जाए तो यह खर्चा बहुत कम हो सकता है।

गैस सिलेंडर की जगह कई अन्य विकल्प तेजी से बाजार में उपलब्ध हो रहे है और इस बीच एक ऐसा चूल्ला तेजी से बाजार में बिक रहा है जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस चूल्ले को इस प्रकार से निजात किया गया है कि यह दिखने में तो बहुत सामान्य है लेकिन इसकी खूबियां देखकर हर कोई इसे अपने घर ले जाना पसंद करेगा।


इस चूल्ले में सौर ऊर्जा और लाईट की खूबी होने के साथ इसमें लकड़ी का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गयी है जिसमें धुआँ बहुत कम होता है। इस चूल्ले को तैयार करने वाली कंपनी का नाम Enersol Biopower Pvt Ltd है जिसने बताया कि मंहगाई बढने से आम आदमी की बढ़ती परेशानी को देखते हुए इसको तैयार किया गया है। इसको आसानी से खरीदा जा सकता है और इसे आप छोटे या बड़े काम के लिए इस्तेमाल कर सकते है।